नशे का आदी है आरोपी नाजिम, ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने जेल भेजा
गाजियाबाद। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की राहुल एनक्लेव कॉलोनी में सोमवार दोपहर साइकिल टकराने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी नाजिम पुत्र सलीम को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, याकीन शाह ने ट्रोनिका सिटी थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनका पुत्र शमशाद इलाइचीपुर रोड फेस-2, रामपार्क में रहता था। आरोप है कि 17 अगस्त की शाम नाजिम ने शमशाद के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि नाजिम ने शमशाद पर ईंट से प्रहार किया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मारपीट के बाद परिजन शमशाद को घर ले आए। हालत बिगड़ने पर उसे लोनी स्थित 50 शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। बुधवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नाजिम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से लक्ष्मणगंज, चंदौसी, जनपद संभल का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी नाजिम ने बताया कि वह नशे का आदी है। उसके अनुसार, 17 अगस्त की शाम वह घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मुलाकात शमशाद अली से हुई। नाजिम का आरोप है कि नशे की हालत में शमशाद ने उसकी साइकिल में लात मार दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और मारपीट हो गई। झगड़े के दौरान शमशाद के परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों के बीच बीच-बचाव कराया। नाजिम के मुताबिक, बाद में जब उसे शमशाद की मौत और अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली तो वह डर गया और वहां से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ ट्रोनिका सिटी थाने में इस मामले में अभियोग पंजीकृत है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Tags
गाजियाबाद