कैफे में फायरिंग के मामले में 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजनगर के कैफे में गोली चलाने के बाद मची थी अफरा-तफरी; पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोचा

गाजियाबाद।
थाना कविनगर पुलिस ने राजनगर स्थित एक कैफे में कथित तौर पर अवैध पिस्टल से फायरिंग करने के मामले में एक 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर की एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 7 सितंबर 2026 को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सेक्टर-23 रेलवे रोड, राजनगर से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान मानव उर्फ प्रेम (18) पुत्र मदनलाल, निवासी सी-286, सेक्टर-11, विजय नगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। 
एसीपी कविनगर अभय डागा के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रविवार 6 सितंबर 2026 को राजनगर के एक कैफे में अवैध पिस्टल से फायरिंग की थी। फायरिंग के बाद कैफे में अफरा-तफरी मच गई और वह मौके से भाग गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि भागते समय सीढ़ियों पर गिरने के कारण उसके सिर में चोट भी लगी थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही और कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई गई पिस्टल तथा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से  पिस्टल-कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। फायरिंग की घटना के कारणों और आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने