गाजियाबाद। लोनी के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में दो बच्चियों के साथ गैंगरेप करने के आरोपी गुलजार और एहसान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपियों पर गोली मारी। जिसके बाद दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायल अवस्था में ही दोनों को गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपियों से चोरी की स्कूटी और अवैध हथियार बरामद किया है। दोनों आरोपियों ने बीते दो सितंबर को लोनी के ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली दो नाबालिगों को अगुवा करके सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुलजार और एहसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए दो-दो टीम गठित की थी। रविवार देर रात दोनों दुष्कर्मी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए।
एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के एक निवासी ने थाना पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी कक्षा 8वीं क्लास की छात्रा है। वह और उनकी पत्नी मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। उनकी बेटी 2 सितंबर की देर शाम घर से लापता हो गई थी। कुछ देर बाद पता चला कि 7वीं क्लास में पढ़ने वाली उनकी बेटी की एक सहेली भी घर पर नहीं है । 3 सितंबर की सुबह किसी तरह दोनों किशोरियां घर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को बताया कि कॉलोनी में रहने वाले दूसरे समुदाय के दो युवक उन्हें जबरन अपने साथ एक घर में ले गए और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के उपरांत घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, कब्जे से अवैध 02 तमंचे, 02 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस व चोरी की स्कूटी बरामद ।
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) September 6, 2026
वीडियो बाइट~श्री राम किशन, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी… pic.twitter.com/XNsrm6Df7l
मेडिकल में हुई गैंगरेप की पुष्टि: इसके बाद छात्राओं के परिजन दोनों किशोरियों को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर दोनों किशोरियों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। जांच में दुष्कर्म पुष्टि होने के बाद पुलिस ने छेड़खानी के मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट की धाराएं बढ़ा दीं। सहायक पुलिस आयुक्त रामकिशन ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
आइसक्रीम दिलाने का झांसा देकर साथ ले गए: पीड़ित दोनों छात्राएं अलग-अलग स्कूलों में पढ़ती हैं और उनके बीच दोस्ती है। 2 सितंबर की शाम आइसक्रीम खाने के दौरान आरोपी एहसान और गुलजार उनके पास आए। दोनों छात्राएं उन्हें जानती थीं। आरोपियों ने छात्राओं को अच्छी कंपनी की आइसक्रीम दिलाने का झांसा दिया और अपने साथ ले जाकर वारदात की। पीड़िताओं ने बताया कि आरोपियों ने कमरे में बंधक बनाकर वारदात की। इस मामले में पीड़ित परिजनों ने पहले आरोप लगाया कि उन्होंने घटना की थाने में शिकायत की तो पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद मेडिकल कराने का दबाव बनाया तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने हस्तक्षेप किया तो पॉक्सो समेत अन्य धाराएं बढ़ाई गईं। इसके बाद पुलिस ने टीमें गठित की। देर रात पुलिस और आरोपियों की मुठभेड़ हो गई। दोनों ने पुलिस पर गोली चलाई। जिसके बाद जवाब में पुलिस ने दोनों को गोली मारी और दोनों घायल हो गए। इसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है।
Tags
गाजियाबाद