शिक्षक दिवस पर स्कूली बच्चों को एसीपी उपासना पाण्डेय ने दिए सफलता के मंत्र

गाजियाबाद।
शिक्षक दिवस के अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कोतवाली श्रीमती उपासना पाण्डेय ने स्कूली बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें सफलता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से सहज संवाद करते हुए मेहनत, ईमानदारी और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
एसीपी उपासना पाण्डेय ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक उनसे विभिन्न सवाल किए, जिनका उन्होंने सरल एवं सहज तरीके से जवाब दिया।
शिक्षक दिवस के मौके पर एसीपी को अपने बीच पाकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने, अनुशासन बनाए रखने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने की सीख दी। कार्यक्रम के अंत में एसीपी उपासना पाण्डेय ने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उनके इस आत्मीय व्यवहार से बच्चे काफी खुश नजर आए।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने