कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर सरदार सिंह भाटी व पार्षद रवि भाटी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकियों के किए दर्शन
गाजियाबाद। शालीमार गार्डन स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाया गया। महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन किए और धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा भी पहुंचे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री ने नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा बाल गोपाल के रूप में प्रस्तुत की गई मनमोहक एवं आकर्षक झांकियों का आनंद लिया। उन्होंने बच्चों को गोद में लेकर दुलार किया और उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
मंदिर समिति की ओर से पूर्व डिप्टी मेयर सरदार सिंह भाटी तथा पार्षद रवि भाटी ने कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा को भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप पर आधारित विभिन्न झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन किए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने में समिति के सदस्यों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समिति की ओर से आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर सरदार सिंह भाटी, पार्षद रवि भाटी, पार्षद कालीचरण पहलवान, पंडित राम किशोर शास्त्री, वीरपाल कटारिया, भोपाल यादव, मुकेश कुमार भाटी, अजय चंद, बिल्लू चौधरी, जीबीएस भाना, बिन्देश्वरी ठाकुर, अशोक भाटी, कैलाश यादव, मनीश सेठ, कलम गुप्ता, बबली चौहान, सविता भड़ाना, पूजा, बबिता, दीपा, विनीता अग्रवाल, अमिताभ, सोलंकी, यशपाल, सुधीर, अनुज, अरुण चौधरी सहित मंदिर समिति के अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Tags
गाजियाबाद