साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को 1.29 लाख रुपये वापस कराए


गाजियाबाद। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदग्राम थाना साइबर सेल की टीम ने साइबर फ्रॉड में ठगी गई 1,29,300 रुपये की धनराशि पीड़ित को वापस करा दी।
पुलिस के अनुसार, राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-1 निवासी दिनेश कुमार पुत्र सतवीर सिंह के साथ साइबर फ्रॉड के जरिए कुल 1,50,800 रुपये की ठगी की गई थी। इस संबंध में पीड़ित की शिकायत 27 मई 2026 को NCRP पोर्टल के माध्यम से साइबर सेल नंदग्राम को प्राप्त हुई थी।
शिकायत पर साइबर सेल की टीम ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी की धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद लगातार प्रयास और बैंक से पत्राचार के माध्यम से 5 सितंबर 2026 को 1,29,300 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने नंदग्राम थाना पहुंचकर साइबर सेल की पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने