जनता दर्शन में दिव्यांग की समस्या सुन डीएम ने मौके पर दिलाई व्हीलचेयर

गाजियाबाद।
जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने ग्राम दोसा बंजारपुर निवासी दिव्यांग मुकेश कुमार की समस्या सुनी और तत्काल मदद के निर्देश दिए। मुकेश अपने बड़े भाई के साथ दिव्यांग पेंशन से जुड़ी समस्या लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचे थे। उन्हें चलने-फिरने में परेशानी थी और व्हीलचेयर की आवश्यकता थी। जिलाधिकारी ने मुकेश की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनकी दिव्यांग पेंशन से जुड़ी शिकायत का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही उनकी शारीरिक स्थिति को देखते हुए मौके पर ही व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के लिए कहा। 
तत्काल उपलब्ध कराई गई व्हीलचेयर: डीएम के निर्देश के बाद जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने तत्काल व्हीलचेयर की व्यवस्था की। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने मुकेश कुमार को मौके पर ही व्हीलचेयर प्रदान की। अचानक मिली इस मदद से मुकेश और उनके भाई ने जिलाधिकारी तथा जिला प्रशासन का आभार जताया। इस दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान भी मौजूद रहे। उन्होंने मुकेश को दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की देरी न हो।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने