जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में नियमित जलापूर्ति, सड़कों की मरम्मत और गुणवत्ता जांच पर जोर
गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं तथा जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर, नामित थर्ड पार्टी एजेंसी तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (डीपीएमयू) के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) ने जिलाधिकारी को बताया कि जनपद के 147 गांवों को पेयजल सुविधा से आच्छादित करने के लिए 128 पेयजल योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें से 64 पेयजल योजनाओं के सभी कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। इन योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव किया जा रहा है तथा इनके माध्यम से 72 गांवों में नियमित रूप से जलापूर्ति की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि शेष 64 पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इनमें से 32 योजनाओं के अंतर्गत 40 गांवों में नलकूपों के माध्यम से आंशिक रूप से पेयजल आपूर्ति भी की जा रही है।
खराबी होने पर तत्काल कराएं मरम्मत: जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन पेयजल योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव किया जा रहा है, उनमें नियमित और निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। किसी योजना में तकनीकी खराबी अथवा अन्य कारणों से पेयजल आपूर्ति बाधित होती है तो तत्काल मरम्मत कराकर आपूर्ति सुचारू कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी न उठानी पड़े। डीएम ने पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों के पुनर्स्थापन की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां पाइपलाइन बिछाने के बाद पुनर्स्थापित की गई सड़कें कहीं बैठ गई हैं या क्षतिग्रस्त हो गई हैं, वहां तत्काल मरम्मत कराई जाए। साथ ही ऐसी सड़कों की गुणवत्ता और स्थिति की थर्ड पार्टी एजेंसी से जांच कराने के निर्देश भी दिए गए।
दिसंबर तक पूरा हो निर्माण कार्य: जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सभी पेयजल योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पर्याप्त मैनपावर लगाकर दिसंबर माह तक निर्माणाधीन योजनाओं का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने टीपीआई, सहायक अभियंता और जूनियर इंजीनियरों को पेयजल योजनाओं का नियमित अनुश्रवण करने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि योजनाओं के निर्माण के साथ-साथ उनके संचालन, रखरखाव और ग्रामीण क्षेत्रों में वास्तविक जलापूर्ति पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि पूर्ण हो चुकी योजनाओं का संचालन प्रभावी ढंग से हो और ग्रामीणों को नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

Tags
गाजियाबाद