पुरानी रंजिश में युवक को पिकअप से दो बार मारी टक्कर, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार


गाजियाबाद।
थाना कविनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को पिकअप गाड़ी से दो बार टक्कर मारी थी, जिसमें युवक को गंभीर चोटें आई थीं।
पुलिस के मुताबिक, 4 जून 2026 को वादी रामब्रेस यादव पुत्र साहब सिंह यादव, निवासी अच्छेजा, थाना बादलपुर, गौतमबुद्ध नगर ने थाना कदवनगर में शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने उसके बेटे देवेन्द्र उर्फ देव के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से महेन्द्र पिकअप गाड़ी से उसे कई बार टक्कर मारी। घटना में देवेन्द्र को गंभीर चोटें आई थीं।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और स्थानीय इनपुट जुटाए। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 22 सितंबर 2026 को आरोपी सियाराम पुत्र बाबूराम को गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित मंश सिटी, आरएस पब्लिक स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
शराब के नशे में दोस्तों के साथ मिलकर मारी टक्कर: पुलिस पूछताछ में आरोपी सियाराम ने बताया कि 1 जून 2026 को वह अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। उसके दोस्तों की आवेदक के बेटे देवेन्द्र उर्फ देव से पहले से रंजिश थी। आरोपी के अनुसार, शराब पीने के बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर देवेन्द्र उर्फ देव को गाड़ी से दो बार टक्कर मारी थी। आरोपी सियाराम ।मूलरूप से हरदोई का रहने वाला है और वर्तमान में धूम मानिकपुर बादलपुर गौतमबुद्ध नगर में रह रहा था।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने