गाजियाबाद। लोनी में बीजेपी के अंदर चल रहा विवाद रविवार को महापंचायत में बदल गया। यह महापंचायत गढ़ी कटेय्या गांव में हुई। नगर पालिका परिषद लोनी के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ बीजेपी नेता डॉ. विनोद बंसल ने इसे बुलाया था। इसमें लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर के कथित गाली-कांड को लेकर लोगों में गुस्सा दिखा।पंचायत रविवार सुबह 10 बजे बुलाई गई थी और करीब 11 बजे शुरू हुई। इसमें दो दर्जन से ज्यादा गांवों के सैकड़ों लोग शामिल हुए। कई वक्ताओं ने विधायक द्वारा बीजेपी नेताओं को कथित तौर पर दी गई गालियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित बीजेपी नेताओं के साथ हैं। वक्ताओं ने यह भी कहा कि पार्टी में अभद्र भाषा और गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं है।
चिरौड़ी के नरेंद्र प्रधान ने पंचायत की अध्यक्षता की। मंच से कई बड़े लोगों ने अपने विचार रखे। इनमें महेश प्रधान मेवला, संतराम सरौली, उदयवीर प्रधान सरौली, अरुण मेवला सिरोली, कवर पहलवान गनौली, नरेंद्र नेताजी सरौली, सतवीर सरौली, प्रवीण बंसल मेवला, सेलक प्रधान खानपुर जपती, शोभाराम पंडित सभापुर, मानसिंह गढ़ी जस्सी और सभासद जगत बैंसला शामिल थे। पंचायत में गढ़ी कटेय्या के साथ-साथ मंडोला, पंचलोक, पचायरा, सिरौली, गनौली, कोतवालपुर, खरखड़ी, निठौरा, धारीपुर, इलायचीपुर, जावली और चिरौड़ी जैसे करीब दो दर्जन गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
पूर्व चेयरमैन डॉ. विनोद बंसल ने कहा कि बीजेपी संस्कारों और मर्यादा वाली पार्टी है। किसी भी जनप्रतिनिधि को कार्यकर्ताओं को गाली देने का अधिकार नहीं है। पंचायत ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया। इसमें पीड़ित नेताओं को न्याय दिलाने और मामले को पार्टी के बड़े नेताओं तक पहुंचाने का फैसला लिया गया।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि लोनी विधायक लगातार पार्टी के वफादार कार्यकर्ताओं और नेताओं का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'रेड फ्लेम' मामले में दी गई गालियां पूरे इलाके के सम्मान को ठेस पहुंचाती हैं। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर पार्टी ने इस पर कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।गाजियाबाद:लोनी में गाली कांड के बाद महापंचायत, विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ एकजुट हुए कई गांवों के लोग – Mahapanchayat Held In Loni Following Verbal Abuse Incident Residents Of Several Villages Unite Against Mla Nan #Ghaziabad365
— Ghaziabad365 (@Ghaziabad365) September 20, 2026
👇🏻https://t.co/J9AXWINTzN

Tags
गाजियाबाद