सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग, मान सरोवर पार्क पुलिस ने करावल नगर से दबोचा शातिर चोर
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के मान सरोवर पार्क (एमएस पार्क) थाना क्षेत्र में एक घर में हुई नाइट बर्गलरी की वारदात का पुलिस ने करीब 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान आसिफ (26) पुत्र हसीनुद्दीन, निवासी गली नंबर-1, शिव विहार पुलिया, करावल नगर के रूप में की है। पुलिस का दावा है कि आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।एसीपी सीमापुरी मुकेश कुमार के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को न्यू मॉडर्न शाहदरा के ए-45, गली नंबर-3 स्थित धीर सिंह के मकान में रात के समय चोरी होने की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली थी। सूचना मिलते ही एमएस पार्क थाना पुलिस ने ई-एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। वारदात को गंभीरता से लेते हुए एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम में एएसआई सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल अनुज, प्रदीप, सचिन और देवेंद्र को शामिल किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस के मुताबिक फुटेज में संदिग्ध की तस्वीर सामने आने के बाद उसकी पहचान के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसके बाद मिली सूचना के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।
पुलिस टीम ने करावल नगर स्थित आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लोन रोड पाइपलाइन स्थित मीनाक्षी पैलेस के पास खाली प्लॉट की झाड़ियों से चोरी का सामान बरामद किया।
पुलिस के अनुसार बरामद सामान में एक सोने की नेकलेस, दो सोने के पेंडेंट, तीन जोड़ी सोने की बालियां, एक माथे का आभूषण और एक चांदी की बिछिया शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एमएस पार्क थाने में दर्ज चोरी के चार मामलों का भी खुलासा हुआ है। इनमें 20 सितंबर, 16 सितंबर, 1 सितंबर और 29 अगस्त 2026 को दर्ज ई-एफआईआर शामिल हैं। इन मामलों में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी आसिफ का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस का दावा है कि वह उत्तर प्रदेश में चोरी, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े 10 से अधिक मामलों में पूर्व में शामिल रहा है। पूछताछ में आरोपी ने नशे का आदी होने और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करने की बात बताई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Tags
दिल्ली