नंदग्राम में मोटरसाइकिल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

लूटी गई बाइक बरामद; खर्च चलाने और नशे के लिए वारदात करने का खुलासा

गाजियाबाद।
नंदग्राम थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। बरामद बाइक के संबंध में नंदग्राम थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को नंदग्राम थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना और जांच के आधार पर मोरटी गांव की ओर से आने वाले मार्ग पर दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कान्हा पुत्र हरिकिशन (20) निवासी ग्राम सिवाल, तहसील गोवर्धन, थाना बरसाना, जिला मथुरा तथा गौरव पुत्र गिर्राज (19) निवासी ग्राम आरसी, थाना नगर, जिला डीग, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस के मुताबिक, जांच में यह मोटरसाइकिल लूट की वारदात से संबंधित पाई गई और इसके संबंध में नंदग्राम थाने में अभियोग पंजीकृत है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि खर्च चलाने और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वे मोटरसाइकिल चोरी और लूट की वारदात करते थे।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने