गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा महानगर गाजियाबाद की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला एमएमजी अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया।
शिविर में करीब 100 लोगों ने रक्तदान किया। आयोजकों के अनुसार एकत्रित रक्त का उपयोग जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम संयोजक राम त्यागी ने कहा कि दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन और अन्य आपात परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंद मरीजों की मदद करता है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। शिविर के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जरूरत के समय रक्तदाता का योगदान किसी मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यकर्ताओं ने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील भी की। रक्तदान करने पहुंचे कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। रक्तदान के बाद कई कार्यकर्ताओं ने इसे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मेयर आशु वर्मा, महानगर महामंत्री पंकज भारद्वाज और गौरव चोपड़ा, प्रदीप चौहान, मंडल अध्यक्ष महिमा गुप्ता, पुष्पेंद्र गुप्ता, रनीता सिंह, करण शर्मा, शिरोमणि त्यागी और अभिनव त्यागी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रक्तदान शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान और जनसेवा के कार्यों से जोड़ना है।

Tags
गाजियाबाद