जूते पॉलिश कर किया विरोध प्रदर्शन, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग उठाई
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गाजियाबाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ मनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जूते पॉलिश कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया और युवाओं के लिए रोजगार के ठोस अवसर उपलब्ध कराने की मांग उठाई।युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं को जुमले और खोखले वादे नहीं, बल्कि रोजगार के ठोस अवसर चाहिए। उन्होंने सरकार से युवाओं को केवल आश्वासन देने के बजाय रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘युवा का अधिकार—रोजगार और सम्मान’ जैसे नारे लगाए। युवा कांग्रेस ने कहा कि रोजगार युवाओं के भविष्य और सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है तथा सरकार को इस दिशा में ठोस नीति और प्रभावी कदम उठाने चाहिए। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कपिल यादव ने कहा कि बेरोजगारी युवाओं के सामने बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि युवाओं की अपेक्षाओं को केवल घोषणाओं तक सीमित रखने के बजाय रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रुति कुमारी, उपाध्यक्ष कुंदन मिश्रा, मोहम्मद आरिफ, विधानसभा अध्यक्ष अंबुज शर्मा, सचिव अजीत सिंह, राहुल पहलवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के माध्यम से युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दे को सार्वजनिक रूप से उठाया गया है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।

Tags
गाजियाबाद