120 पुराने वाहन चिन्हित, एआरटीओ प्रवर्तन अंकिता शुक्ला ने कहा-प्रदूषण फैलाने वाले पुराने वाहन होंगे स्क्रैप
गाजियाबाद। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए परिवहन विभाग ने जनपद में आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान अब तक 120 ऐसे वाहनों को चिन्हित किया गया है, जो निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके हैं। विभाग ने इन वाहनों के अनधिकृत संचालन पर रोक लगाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अंकिता शुक्ला ने बताया कि एनजीटी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल वाहनों और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ऐसे वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। परिवहन विभाग की टीमों ने चिन्हित वाहनों के अनधिकृत संचालन को रोकने के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है। साथ ही संबंधित वाहन स्वामियों को वाहनों को पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र के माध्यम से स्क्रैप कराने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
एआरटीओ प्रवर्तन अंकिता शुक्ला ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और सड़कों पर ऐसे वाहनों के अनधिकृत संचालन पर रोक लगाना है। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की कि निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों का संचालन न करें और एनजीटी तथा शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराएं। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों की जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने आमजन और वाहन स्वामियों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि वाहन स्वामी समय रहते आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों को अधिकृत स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र के माध्यम से स्क्रैप कराएं और एनजीटी एवं शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें।

Tags
गाजियाबाद