शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने और फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

निवाड़ी पुलिस ने मेरठ की ओर जाने वाले रास्ते से आरोपी को पकड़ा, पूछताछ में आरोप अपराध स्वीकारा

गाजियाबाद।
थाना निवाड़ी पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने तथा पूर्व में खींचे गए फोटो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान ब्रह्मजीत पुत्र दिगेंद्र उर्फ डोले, निवासी ग्राम फकाना, थाना गुलावठी, जनपद बुलंदशहर, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 को पीड़िता ने थाना निवाड़ी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह काफी समय से अपने पति से अलग रह रही है। इसी दौरान आरोपी ब्रह्मजीत ने उसे शादी का झांसा दिया और नशीला पदार्थ देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि आरोपी ने पूर्व में खींचे गए फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर थाना निवाड़ी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की थी।
पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को निवाड़ी पुलिस टीम ने वांछित आरोपी ब्रह्मजीत को मेरठ की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित निवोक अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि पीड़िता से उसकी दोस्ती थी और उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने