शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद।
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, उसकी सहमति के बिना गर्भपात कराने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर 2026 को पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ धारा 69/89/115(2)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, मेडिकल परीक्षण तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 18 सितंबर 2026 को थाना चौराहा, जनपद पीलीभीत क्षेत्र से आरोपी अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री देवदत्त, निवासी ग्राम सौंध, पोस्ट गझड़, थाना जहानाबाद, जनपद पीलीभीत, उम्र करीब 31 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पीड़िता से वर्ष 2017 में पीलीभीत के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद क्षेत्र में पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।
आरोपी के अनुसार, वर्ष 2020 में पीड़िता अपने पिता के साथ बहन क्षेत्र, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद में आकर रहने लगी। इसके बाद वह भी उससे मिलने क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में आने लगा। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान दोनों के बीच आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बने। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बाद में पीड़िता के बुलाने पर वह क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में उसके पास आता रहा और दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने