ममेरे भाई ने नशीला पदार्थ पिलाकर पीड़िता को किया था बेहोश
गाजियाबाद। लोनी थाना क्षेत्र में रिश्ते की बहन के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर छत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को पीड़िता ने लोनी थाने में तहरीर देकर घटना की शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और इसके बाद छत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय पीड़िता दिल्ली में अपने पति के साथ रहती है। कुछ दिन पहले वह लोनी स्थित अपने मामा के घर आई थी। आरोप है कि 29 अगस्त की रात करीब 10 बजे उसके मामा के बेटे अजय ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया।
मामले में कार्रवाई करते हुए लोनी पुलिस टीम ने 1 सितंबर 2026 को आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पीड़िता को अपनी रिश्तेदार बताते हुए उसके साथ गलत काम करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लोनी थाने में इसी प्रकरण से संबंधित मुकदमा दर्ज है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Tags
गाजियाबाद