साहिबाबाद विधानसभा में महापुरुषों की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण की कवायद तेज

कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा की पहल पर महापुरुषों की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण के लिए नाप-जोख का कार्य शुरू

गाजियाबाद।
 साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण और आसपास के स्थलों के विकास की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में संबंधित अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर प्रतिमाओं और उनके आसपास के क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए नाप-जोख का कार्य किया। यह पहल कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में की जा रही है। अधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थिति का जायजा लिया और प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए स्थल की आवश्यकताओं का आकलन किया।
बताया गया कि प्रत्येक महापुरुष की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण के लिए ₹10 लाख तक के कार्यों को स्वीकृति दिए जाने की प्रक्रिया के तहत मौके पर आवश्यक कार्रवाई की गई। नाप-जोख के आधार पर प्रतिमाओं के आसपास सौंदर्यीकरण और स्थल विकास से जुड़े कार्य प्रस्तावित किए जाएंगे। अधिकारियों की टीम ने शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1, गगन विहार, सिकंदरपुर, श्याम पार्क, वैशाली और इंदिरापुरम सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। 
इस दौरान सचिन शर्मा, दिलीप उनियाल, सोनू डागर, जय कुमार, उदयवीर और सरदार सिंह, आदेश तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण के साथ उनके आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए की जा रही पहल का स्वागत किया। लोगों का कहना है कि प्रतिमाओं के बेहतर रखरखाव और स्थल के विकास से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ महापुरुषों के प्रति सम्मान भी और अधिक प्रभावी ढंग से प्रदर्शित होगा।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने