विद्या भारती के राष्ट्रीय खेलकूद विभाग के तत्वावधान में 9 से 11 सितंबर तक होगा आयोजन
गाजियाबाद। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय खेलकूद विभाग के तत्वावधान में अखिल भारतीय शूटिंग प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन साहिबाबाद स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 11 सितंबर 2026 तक होगा, जिसमें देशभर से करीब 225 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रांतीय संगठन मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रदीप गुप्ता ने बताया कि विद्या भारती का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों के साथ आधुनिक ज्ञान-विज्ञान पर आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। संस्था विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक विकास को समान महत्व देती है।उन्होंने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में शिक्षा के साथ संस्कार, सेवा, योग, संगीत, कला और खेलों को भी विशेष स्थान दिया जाता है। संस्था की खेल व्यवस्था विभागीय स्तर से शुरू होकर प्रांतीय, क्षेत्रीय और अखिल भारतीय स्तर तक पहुंचती है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे एसजीएफआई (SGFI) जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलता है।
प्रदीप गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल पदक हासिल करना नहीं, बल्कि देशभर की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें उचित मंच प्रदान करना और उनके व्यक्तित्व का विकास करना है। खेल विद्यार्थियों को जीत के साथ विनम्रता और हार के बाद संघर्ष करते हुए आगे बढ़ना सिखाता है। यही गुण उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि शूटिंग ऐसा खेल है, जिसमें शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक एकाग्रता, धैर्य, आत्मनियंत्रण और लक्ष्य के प्रति समर्पण बेहद जरूरी है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में इन गुणों का विकास करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वे खेल के साथ जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित हों।
‘खेल मैदान में केवल खिलाड़ी नहीं, व्यक्तित्व बनते हैं’: प्रांतीय संगठन मंत्री ने कहा, “खेल मैदान में केवल खिलाड़ी नहीं बनते, व्यक्तित्व बनते हैं; केवल पदक नहीं जीते जाते, आत्मविश्वास जीता जाता है और केवल प्रतियोगिताएं नहीं होतीं, बल्कि भविष्य के राष्ट्र-निर्माताओं का निर्माण होता है।” उन्होंने कहा कि विद्यालय में आयोजित होने वाली इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में देशभर से आने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। उम्मीद है कि प्रतियोगिता प्रतिभागियों के लिए अविस्मरणीय अनुभव साबित होगी और खेल भावना, अनुशासन तथा उत्कृष्टता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करेगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश राघव, प्रबंधक केशव कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम गुप्ता और प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags
गाजियाबाद