पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

37वीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन, छह खिलाड़ी SGFI के लिए चयनित

साहिबाबाद।
राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। साहिबाबाद, मेरठ और हापुड़ के विद्यालयों से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश के खेल संयोजक सत्यपाल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन, मेहनत और खेल भावना की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश राघव, उपाध्यक्ष राधेश्याम तथा प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। 
छह खिलाड़ियों का SGFI के लिए चयन: प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छह भैया-बहनों का चयन SGFI शूटिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है। खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे आगामी प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओवरऑल चैंपियनशिप जीतने पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने