17 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा सुभास पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव का जन्मदिन

पार्टी संस्थापक सत्येंद्र यादव की मौजूदगी में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

गाजियाबाद।
जगदीश नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया गया। 
बैठक की शुरुआत पार्टी के संस्थापक सत्येंद्र यादव ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव का जन्म 17 सितंबर 1951 को हुआ था। इस वर्ष वे 75 वर्ष के होते। उन्होंने कहा कि पार्टी उनके जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाना चाहती है, इसलिए तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। बैठक में मुरादनगर से पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज शर्मा होदिया ने कहा कि स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव आज भी कार्यकर्ताओं के दिलों में जीवित हैं। उनके जन्मदिन को पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्वांचल से जुड़े विभिन्न संगठन भी तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं। 
विश्व भोजपुरी सम्मेलन की गाजियाबाद इकाई के महामंत्री जेपी द्विवेदी
ने कहा कि अशोक श्रीवास्तव ने भोजपुरी भाषा को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन्मदिन कार्यक्रम को भव्य बनाने में सहयोग करने की अपील की।पूर्वांचल भोजपुरी महासभा के संरक्षक जेपी यादव ने भी अशोक श्रीवास्तव के भोजपुरी भाषा और पूर्वांचल के लोगों के लिए किए गए कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि अशोक श्रीवास्तव पूर्वांचल के लोगों के बीच विशेष सम्मान रखते थे और उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। वहीं, पार्टी के महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने कहा कि स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव का जीवन सदैव दूसरों की सहायता और सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान किया और जरूरतमंदों की हरसंभव मदद की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच अशोक श्रीवास्तव के प्रति विशेष सम्मान और आत्मीयता है। उनकी स्मृति में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाना सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
समीक्षा बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जलपान किया। बैठक में दीनानाथ मिश्रा, शांति झा, शिव मोहन सिंह, विजय सिंह, अनिल श्रीवास्तव, आशुतोष सिन्हा, रामनरेश ठाकुर, कमल यादव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह, हरिशंकर वर्मा, अनिल सिंह, आरपी शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, गिरीश मिश्रा, महेश पांडे, लल्लन, सुजीत तिवारी, विनोद अकेला, प्रभाशंकर सिंह, कृष्ण मोहन झा, राजेंद्र यादव, दीपक वर्मा, रिंकू, विकास, शैलेश शर्मा और हरि ओम शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने