गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में टेंपो खड़ा करने के लिए कथित तौर पर 100 रुपये मांगने और विरोध करने पर चालक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक का आरोप है कि रुपये देने से इनकार करने पर दो लोगों ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसके नाक और मुंह पर चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित की पहचान अरुण के रूप में हुई है। अरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 सितंबर की शाम करीब 7 से 8 बजे वह अपना टेंपो पुराना बस अड्डा स्थित टेंपो स्टैंड पर खड़ा करने गया था। अरुण का आरोप है कि उक्त टेंपो स्टैंड अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। पीड़ित के मुताबिक, वहां मौजूद जयभगवान और तरुण सिंह उर्फ गुड्डू ने उससे टेंपो खड़ा करने के एवज में 100 रुपये मांगे। अरुण ने रुपये देने से इनकार करते हुए कहा कि जब स्टैंड ही अवैध रूप से संचालित हो रहा है तो वह कोई शुल्क नहीं देगा।

रुपये देने से इनकार पर मारपीट का आरोप: अरुण का आरोप है कि रुपये देने से मना करने पर दोनों लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने डंडे से उसकी पिटाई की, जिससे उसके नाक और मुंह पर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित सिहानी गेट थाने पहुंचा और पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि संबंधित लोग टेंपो चालकों से कथित तौर पर 100 रुपये की वसूली करते हैं और रुपये नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की जाती है। इस मामले में एसीपी सिहानी गेट ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tags
गाजियाबाद