नई दिल्ली। दिल्ली के केशव पुरम इलाके से एक ऐसी सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां 43 वर्षीय महिला का आरोप है कि 32 वर्षीय आरोपी ने उसे आंखों की जांच (आई चेक-अप) के बहाने अपने घर बुलाया. किसी को इस बात की भनक तक नहीं थी कि मदद या चैरिटी के नाम पर यह बुलावा किसी खतरनाक साजिश का हिस्सा बन जाएगा. घर के अंदर पहुंचते ही आरोपी ने महिला को कथित तौर पर बेहोश कर दिया और फिर उन्हें रेप का शिकार बनाया गया। दिल्ली पुलिस ने महिला के साथ रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार लिया है। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय विकास के रूप में हुई है, जो त्रि नगर का निवासी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद केशव पुरम पुलिस स्टेशन की एक टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपने बयान में महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने आंख की जांच कराने के बहाने उसे अपने घर बुलाया था। इसके बाद उसे नशीला प्रदार्थ देकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने इस मामले की शिकायत केशव पूरम स्टेशन में दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी की पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत ऋकफ दर्ज किया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है, जिसके बाद ही मामले की पूरी कहानी सामने आ सकेगी। बता दें कि हाल ही में महिला अपराध से जुड़े एक मामले में 4 अगस्त को हुए गैंगरेप मामले में आरोपी बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार किया है। इनपर यूपी की 16 वर्षीय छात्र के साथ चलती बस में गैंगरेप करने के आरोप हैं। छात्रा 11वीं की में पढ़ती है। पीड़ित छात्रा के मुताबिक रेप के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे से कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड के पास छोड़ दिया था। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था।

Tags
दिल्ली