फर्नीचर की दुकानों और आसपास के फ्लैटों तक पहुंची आग की लपटें, महिला और पालतू कुत्ते का रेस्क्यू; 10-12 दमकल गाड़ियां मौके पर
गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीतिखंड इलाके में काला पत्थर रोड स्थित ऑनलाइन शॉपिंग डिलीवरी कंपनी इंस्टामार्ट के गोदाम में गुरुवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित फर्नीचर की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें पीछे स्थित फ्लैटों तक पहुंचने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए गाजियाबाद के विभिन्न फायर स्टेशनों से बड़ी संख्या में फायर टेंडर बुलाए गए। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल के अनुसार, मौके पर करीब 10 से 12 दमकल गाड़ियां पहुंचीं। इसके अलावा नोएडा, मेरठ और हापुड़ से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान में जुट गई।
आसपास के मकान और दुकानें कराईं खाली: आग तेजी से फैलने के कारण पुलिस ने आसपास की फर्नीचर की दुकानों को खाली कराया। पीछे स्थित फ्लैटों में मौजूद लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस और फायर विभाग की टीमों ने आसपास के घरों और फ्लैटों को एक-एक कर चेक किया, ताकि कोई व्यक्ति अंदर न रह जाए। इसी दौरान तीन मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ मौजूद मिली। दमकल और पुलिस टीम ने महिला तथा उसके पालतू कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
आग पर पाया गया नियंत्रण: डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 को शाम करीब चार बजे नीतिखंड क्षेत्र में इंस्टामार्ट के गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। आग के आसपास फर्नीचर की दुकानें थीं, जिसके चलते आग के फैलने का खतरा बढ़ गया। पीछे स्थित फ्लैटों तक भी आग का प्रभाव पहुंचा था। उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनके अनुसार, आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया था और पूरी तरह आग बुझाने के लिए अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए।
कोई जनहानि नहीं: पुलिस के मुताबिक घटना में किसी व्यक्ति की मृत्यु या घायल होने की सूचना नहीं है। आसपास की फर्नीचर दुकानों और कुछ फ्लैटों में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। आग से हुए कुल नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने और घटनास्थल की जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा। आग किस कारण से लगी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार पहले आग को पूरी तरह बुझाना प्राथमिकता है। इसके बाद आग लगने के कारणों की गहन जांच की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान: इंदिरापुरम में आग की घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पूरे अभियान की लगातार निगरानी करने तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने और उनके परिजनों से संवाद बनाए रखने के लिए भी कहा गया है। फिलहाल पुलिस, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं तथा घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए आग से प्रभावित क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।