शादी का झांसा देकर दो बच्चों की मां से अनैतिक संबंध बनाने का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

गाजियाबाद।
थाना नन्दग्राम पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से अनैतिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बिहार के मुंगेर जिले से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना नन्दग्राम में शादी का झांसा देकर अनैतिक संबंध बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित आरोपी मनीष पुत्र राकेश, निवासी डी-एस-56, नई बस्ती नन्दग्राम गाजियाबाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष को 4 अक्टूबर 2026 को सुबह 9:42 बजे बिहार के मुंगेर जिले के सन्हौली/कहवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को प्रभारी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, चतुर्थ मुंगेर, बिहार के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 5 अक्टूबर 2026 को शाम 4:30 बजे से अगले 50 घंटे के लिए ट्रांजिट रिमांड पर दिए जाने के आदेश दिए।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पीड़िता उसकी पड़ोसी थी और दोनों की जान-पहचान होने के बाद धीरे-धीरे उनके बीच शारीरिक संबंध स्थापित हो गए। आरोपी के अनुसार, जब पीड़िता ने उससे शादी करने के लिए कहा तो उसने बताया कि पीड़िता अपने पूर्व पति से दो बच्चों की मां थी और उसकी उम्र आरोपी से करीब 10 वर्ष अधिक थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि शादी से बचने के लिए वह गाजियाबाद छोड़कर बिहार चला गया और वहां छिपकर रहने लगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने