गाजियाबाद में गृहकर पर छूट की समयसीमा बढ़ी, अब 30 नवंबर तक उठा सकेंगे लाभ

महापौर सुनीता दयाल ने करदाताओं को दी राहत, संपत्तिकर पर 20 प्रतिशत और ऑनलाइन भुगतान पर 2 प्रतिशत छूट का प्रावधान

गाजियाबाद।
नगर निगम ने शहर के गृहकरदाताओं को राहत देते हुए संपत्तिकर जमा करने पर मिलने वाली विभिन्न छूट की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर 2026 कर दी है। महापौर सुनीता दयाल ने करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। अब शहरवासी निर्धारित समयसीमा के भीतर गृहकर जमा कर विभिन्न मदों में मिलने वाली छूट का लाभ उठा सकेंगे।
नगर निगम के अनुसार प्रत्येक संपत्तिकरदाता को अपने भवन पर निर्धारित संपत्तिकर नगर निगम के कोष में जमा कराना अनिवार्य है। समय पर कर भुगतान करने वाले करदाताओं को नियमानुसार अलग-अलग मदों में छूट दी जाती है। इसी व्यवस्था के तहत छूट का लाभ लेने की समयसीमा बढ़ाई गई है। 
गृहकर पर 20 प्रतिशत तक की छूट: नई व्यवस्था के तहत संपत्तिकर जमा करने पर 20 प्रतिशत, कूड़ा पृथक्करण पर 10 प्रतिशत, ब्याज में 12 प्रतिशत और ऑनलाइन भुगतान करने पर 2 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है। इसके अलावा पुराने भवनों पर मिलने वाली छूट की अवधि भी बढ़ा दी गई है। महापौर सुनीता दयाल के निर्देश के बाद अब करदाता 30 नवंबर 2026 तक गृहकर जमा कर इन छूटों का लाभ ले सकेंगे। नगर निगम का कहना है कि समयसीमा बढ़ाने का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को समय पर गृहकर जमा करने के लिए प्रोत्साहित करना और करदाताओं को अतिरिक्त अवसर उपलब्ध कराना है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने