मालदा ले जाकर बेचता था चोरी के मोबाइल, जीआरपी और आरपीएफ टीम ने दबोचा
गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन पर चोरी और मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त के मामलों पर कार्रवाई करते हुए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) गाजियाबाद ने 100 मोबाइल फोन बरामद कर पश्चिम बंगाल निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 16.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली-एनसीआर के रेलवे स्टेशनों से चोरी किए गए मोबाइल फोन अन्य लोगों से खरीदकर पश्चिम बंगाल के मालदा में बेचता था।
जीआरपी के मुताबिक, 8 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:55 बजे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5-6 पर गुलर के पेड़ से साहिबाबाद की ओर लगभग 10 कदम की दूरी पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान जियाउर रहमान (26), पुत्र जाकिरुद्दीन, निवासी मालदा, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। उसके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 100 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस मामले में थाना जीआरपी गाजियाबाद में मुकदमा संख्या 273/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(2), 317(2) और 317(5) में मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के अपराध करने का तरीका सामने आया है। वह दिल्ली-एनसीआर के आसपास के रेलवे स्टेशनों से चोरी किए गए मोबाइल फोन अन्य आरोपियों से खरीदता था। इसके बाद इन मोबाइल फोन को पश्चिम बंगाल के मालदा ले जाकर बेच देता था।
पुलिस का कहना है कि इस काम में मालदा टाउन निवासी राज उर्फ सौरभ दास भी उसकी मदद करता था। वह कथित तौर पर व्हाट्सऐप कॉल के माध्यम से आरोपी को निर्देश देता था और चोरी के मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त में सहयोग करता था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे आरके भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक रेलवे आशुतोष शुक्ला के निर्देशों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे गाजियाबाद अशोक कुमार सिसोदिया के पर्यवेक्षण में की गई।
कार्रवाई करने वाली टीम में जीआरपी थाना प्रभारी मनोज चौधरी, आरपीएफ थाना प्रभारी अब्दुल लतीफ, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश कुमार, अतुल कुमार, कांस्टेबल रवि कुमार, मोनू कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, आरपीएफ के उपनिरीक्षक पंकज यादव तथा दिल्ली ईस्ट सीआईबी के हेड कांस्टेबल रणधीर सिंह और यशपाल सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, आरोपी के आपराधिक इतिहास की अन्य थानों से जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही मोबाइल चोरी और उनकी खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
Tags
गाजियाबाद