लोनी में अवैध आतिशबाजी का जखीरा बरामद

3 प्लास्टिक बोरों में भरे पटाखों के साथ आरोपी गिरफ्तार, त्योहारों पर मुनाफा कमाने के लिए सड़क किनारे चोरी-छिपे बेचता था पटाखे

गाजियाबाद।
त्योहारों के दौरान अवैध रूप से आतिशबाजी के पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोनी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन प्लास्टिक के बोरों में भरे विभिन्न कंपनियों के पटाखे बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय (44) पुत्र राजकुमार, निवासी सर्राफ मार्केट वाली गली, चिरौड़ी, थाना लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लोनी थाना पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए विजय को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन प्लास्टिक के बोरों में रखे अवैध आतिशबाजी के पटाखे बरामद हुए। इस संबंध में लोनी थाने में विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9बी(1)(बी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आगामी त्योहारों पर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से सड़क किनारे चोरी-छिपे पटाखे बेचने का काम करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से विभिन्न ब्रांड और श्रेणियों के पटाखे बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, बरामदगी में गत्ते के छोटे पैकेटों के 33 पैकेट, आतिशबाजी वाले दो गत्ते के डिब्बे तथा विभिन्न ब्रांड के पटाखों की पेटियां शामिल हैं। इनमें गोल्डन ईगल की दो पेटी, ताजमहल 1K की तीन पेटी, मुर्गा छाप 2K की चार पेटी, स्काई शॉट डॉक्टर स्ट्रेंज की दो पेटी, जैसमीन फ्लावर की तीन पेटी, कलर पिंजर डिलक्स की छह पेटी, आर्मर वार की एक पेटी और डिलाइट 12 सेट की तीन पेटी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मेडिकल क्वीन 30 शॉट की तीन पेटी तथा पांच अन्य पेटियों में अलग-अलग कंपनियों की फुलझड़ियां बरामद की गई हैं।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने