बोले-वन विभाग की अनुमति से पेड़ हटवाए मगर अब भी कुछ लोग प्रशासन को कर रहे झूठी और निराधार शिकायतें
गाजियाबाद। भोपुरा स्थित गाटा संख्या 786 से संबंधित अपनी पैतृक जमीन पर कानूनी हक पा चुके चौधरी सेवाराम कसाना ने अब उक्त भूमि को उपयोग में लाने के लिए सफाई और संरक्षण का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए जमीन पर उगे पेड़ों को हटाने के लिए शासन प्रशासन से आग्रह किया जिसके बाद वन विभाग ने नियमानुसार पेड़ों को हटा दिया है। पेड़ हटाने के संबंध में थाना शालीमार गार्डन की पुलिस ने जब पूछताछ की तो चौ0 सेवाराम कसाना ने अनुमति और वन विभाग के दस्तावेज दिखाए जिसके बाद पुलिस संतुष्ट हो गई कि पेड़ों को अवैध रूप से नहीं काटा गया बल्कि नियमानुसार वन विभाग ने ही पेड़ों को काटा है।सेवाराम कसाना बताते हैं कि उन्होंने खसरा 786 डी‘2 डीएलएफ स्थित अपने खाली प्लाॅट पर उगे 10-12 पेड़ों को कटवाने के लिए डीएफओ गाजियाबाद को 20 अगस्त 2026 को प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर 3 सितम्बर 2026 को आदेश हुए और 19 अक्टूबर को वन विभाग की अनुमति व देखरेख में नियमानुसार पेड़ हटवाए गए थे और सरकारी शुल्क भी अदा किया था। उसी समय शालीमार थाना पुलिस नेे आकर पेड़ काटने की जानकारी ली थी। पुलिस को सभी आवश्यक दस्तावेज दिखा दिए गए थे। पुलिस ने भी माना कि पेड़ों को नियमानुसार ही हटवाया गया है। सेवाराम कसाना ने आगे कहा कि गाटा संख्या 786 से संबंधित जिस जमीन को वे अपने उपयोग के लिए संरक्षित कर रहे हैं वह जमीन उनकी पैतृक जमीन है और अदालत ने भी कानूनी तौर पर वारिस माना है, अब जब वह अपनी जमीन को साफ कराकर वहां निर्माण करना चाह रहे हैं तो अब भी कुछ लोग व्यवधान उत्पन्न करना चाहते हैं।
सेवाराम कसाना ने कहा कि संबंधित भूमि उनके परिवार की पैतृक संपत्ति है और इसे बचाने के लिए उन्होंने माननीय हाईकोर्ट तक दरवाजा खटखटाया था। ग्राम ब्रहमपुर उर्फ भोपुरा स्थित गाटा संख्या 786 की शेष 1427 वर्गमीटर भूमि के मामले की जांच के लिए उपजिलाधिकारी न्यायालय ने तहसीलदार सदर, गाजियाबाद से विस्तृत आख्या मांगी थी। तहसील स्तर पर पुराने राजस्व अभिलेखों, खातेदारी रिकॉर्ड और अन्य उपलब्ध दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। जांच के बाद महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए उन समेत छह वैध वारिसों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। कई विभाग भी उक्त जमीन के संबंध में अपनी एनओसी दे चुके हैं और अब स्थिति पूरी तरह साफ हो चुके हैं कि यह उनकी अपनी दादालाई जमीन है।
चौधरी सेवाराम कसाना का कहना कि कुछ लोग है जो प्रशासन को गुमराह कर रहे है और उक्त जमीन को लेकर बार-बार फर्जी शिकायत कर रहे हैं। झूठा आरोप लगा रहे हैं। सेवाराम कसाना का कहना है कि मैने कोई गलत कार्य नहीं किया है। मैं कानून में आस्था रखने वाला सामाजिक व्यक्ति हूं। मैंने हर काम को शासन-प्रशासन के आदेश पर ही किया है। यह जमीन हमारी दादा लाई जमीन है। उन्होंने शिकायत करने वालों की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं और शासन प्रशासन से ऐसे लोगों से सतर्क और सावधान रहने का आग्रह किया है।
Tags
गाजियाबाद


