एसोसिएशन अध्यक्ष ने डीएम-पुलिस कमिश्नर से की जांच की मांग, धर्मेंद्र ठाकुर बोले- आरटीओ को शिकायत देने के बाद मेरे खिलाफ एजेंसी मालिक ने लगाए निराधार आरोप, साक्ष्य हो तो सामने लाएं
सुमित शर्मा-----------------
गाजियाबाद। दिल्ली-यूपी बॉर्डर चिकंबरपुर स्थित एसएस ऑटो डील्स को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। आदर्श ऑटो टैम्पो एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने एसएस ऑटो डील्स के मालिक आशीष बंसल पर अपने खिलाफ रंगदारी मांगने और मानहानि से संबंधित कथित झूठी शिकायत करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में धर्मेंद्र सिंह ने गुरूवार 8 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही एजेंसी मालिक को चुनौती दी है कि जो बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं उनको साक्ष्य सहित साबित करकें दिखाएं।
धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, उन्होंने 5 अक्टूबर 2026 को एसएस ऑटो डील्स के संचालन और कथित अनियमितताओं को लेकर संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को ज्ञापन सौंपा था। उनके मुताबिक, आरटीओ ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। इसी के बाद एसएस ऑटो डील्स के मालिक की ओर से उनके खिलाफ रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया।
धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, उन्होंने 5 अक्टूबर 2026 को एसएस ऑटो डील्स के संचालन और कथित अनियमितताओं को लेकर संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को ज्ञापन सौंपा था। उनके मुताबिक, आरटीओ ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। इसी के बाद एसएस ऑटो डील्स के मालिक की ओर से उनके खिलाफ रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया।
हर माह 25 हजार रुपये मांगने का आरोप बताया झूठा: जिलाधिकारी को दी गई शिकायत में धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि उन्हें एसएस ऑटो डील्स के मालिक आशीष बंसल की ओर से उनके खिलाफ दी गई शिकायत की जानकारी समाचार माध्यमों के जरिए मिली। उनका आरोप है कि शिकायत में उन पर हर माह 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगने और कई बार रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। धर्मेंद्र सिंह ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि यदि उनके खिलाफ रंगदारी मांगने या किसी कर्मचारी को धमकाने का कोई प्रमाण एसएस ऑटो डील्स के मालिक के पास है तो उसे संबंधित अधिकारियों के समक्ष पेश किया जाना चाहिए।
बोले- सामाजिक प्रतिष्ठा को पहुंची ठेस: शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से कहा कि वह आदर्श ऑटो टैम्पो एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। उनका दावा है कि उनके खिलाफ आज तक थाना अथवा न्यायालय में कोई ऐसा मामला लंबित नहीं रहा है, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती हो। उनका आरोप है कि बिना किसी ठोस साक्ष्य के इस प्रकार की शिकायत और खबरें सामने आने से उनके मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।
अपनी ओर से दो वीडियो होने का दावा: धर्मेंद्र सिंह ने शिकायत में यह भी कहा है कि उनके पास दो वीडियो मौजूद हैं, जिनमें वाहन मालिक अपनी समस्याएं बताते दिखाई देते हैं। उनका कहना है कि आदर्श ऑटो टैम्पो एसोसिएशन का अध्यक्ष होने के नाते वह वाहन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए वहां गए थे और अपनी गाड़ी भी ठीक कराने का प्रयास किया था। उनके मुताबिक, उनकी गाड़ी भी वहां ठीक नहीं हो सकी और आवश्यक सामान उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर उन्हें बाहर से सामान खरीदने की सलाह दी गई। इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी में बाहर से सामान लगवाया।
डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग: धर्मेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि उनके खिलाफ लगाए गए रंगदारी या धमकी के आरोप सही हैं तो शिकायतकर्ता उसके प्रमाण उपलब्ध कराए, और यदि आरोप झूठे पाए जाते हैं तो शिकायत करने वाले के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। शिकायत के साथ धर्मेंद्र सिंह ने 5 अक्टूबर को एसएस ऑटो डील्स के मालिक आशीष बंसल के खिलाफ उनके द्वारा दी गई शिकायत की प्रति भी संलग्न किए जाने का उल्लेख किया है।
एसएस ऑटो डील्स प्रकरण में बढ़ा विवाद: एसएस ऑटो डील्स को लेकर पहले से ही परिवहन विभाग में शिकायतें और जांच का मामला सामने आ चुका है। अब एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद विवाद और गहरा गया है। ऐसे में पूरे मामले में शिकायतों, कथित आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की आधिकारिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


