गाजियाबाद। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में पानी की टंकी में पानी भरने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाली-गलौज के बाद तीन लोगों ने एक युवक के साथ लात-घूंसों से मारपीट कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को वादी ने थाना ट्रॉनिका सिटी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी बबलू, जमशेद और छोटू, निवासी कासिम विहार, उसके पति के साथ पानी की टंकी में पानी भरने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर तीनों ने उसके पति के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 105, 115(2) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की।इसके बाद मुखबिर की सूचना पर ट्रॉनिका सिटी पुलिस टीम ने चौकी रामपार्क क्षेत्र से तीनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद बबलू (44), मोहम्मद छोटू (24) और मोहम्मद जमशेद (32) के रूप में हुई है। तीनों लालू विहार, 25 फुट रोड, मक्का मस्जिद के पास, कासिम विहार, थाना ट्रॉनिका सिटी, गाजियाबाद के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनों मृतक मोहम्मद आलम के साथ कासिम विहार में किराये के मकान में काफी समय से अपने परिवार के साथ रह रहे थे। पानी की टंकी में पानी भरने को लेकर उनका मोहम्मद आलम से विवाद और मारपीट हो गई थी। इस दौरान मोहम्मद आलम को काफी चोटें आईं और अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags
गाजियाबाद