नई जिम्मेदारी मिलने पर आवास पर बधाई देने वालों का लगा तांता, ललिता चौधरी को जिला महामंत्री बनाए जाने पर भी दी शुभकामनाएं
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने सरिता सुंदर (सोनाली) को एससी मोर्चा का महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनके आवास पर पहुंचकर लोगों ने शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर सरिता सुंदर (सोनाली) ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों से सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।
वहीं, भाजपा महिला मोर्चा में ललिता चौधरी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर बिजेंद्र नागर ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के हित में उनके बेहतर कार्यकाल की कामना की।