वैट ब्याज माफी योजना-2026 के बारे में अधिकारियों ने व्यापारियों की जिज्ञासाओं का किया समाधान

चंदर नगर के देविका टाॅवर में अधिकारियों ने योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया की दी जानकारी

गाजियाबाद।
चंदर नगर, सूर्य नगर स्थित देविका टावर में देविका टावर ऑफिसेज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश सरकार की वैट ब्याज माफी योजना-2026 को लेकर व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों को योजना के उद्देश्य, लाभ और इसका फायदा उठाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में उपायुक्त अरुण कुमार, सहायक आयुक्त पंकज कुमार खारवार तथा भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत DPIIT के नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड और GST ग्रिवांस कमेटी के सदस्य राज कुमार गौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने व्यापारियों को योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और उनके सवालों तथा समस्याओं को सुना।
इस अवसर पर देविका टावर ऑफिसेज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार अत्री ने अतिथियों एवं अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बैठकों से व्यापारियों को सरकार की योजनाओं की सही जानकारी मिलती है। इससे वे अपने व्यावसायिक और कर संबंधी मामलों को बेहतर ढंग से समझकर उनका समाधान कर सकते हैं। बैठक में व्यापारियों ने योजना के संबंध में विशेष रुचि दिखाई और अधिकारियों से विभिन्न प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने योजना के प्रावधानों और उसका लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
इस दौरान एसोसिएशन के उप सचिव गुलशन बुदिराजा, अरूण शर्मा, कुलदीप, सुखविंदर, प्रेमचंद, ब्रिजेश, विकास मेहरोत्रा, धीरज भारद्वाज, सोनू कुमार, अमजद, हर्ष कुमार, अनिल कुमार, गुलशन मिश्रा, विशाल मलिक, धीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य व्यापारियों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें वैट ब्याज माफी योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना रहा।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने