गाजियाबाद के इंदिरापुरम में संगम होंडा ने किया नए शोरूम का शुभारंभ


साहिबाबाद। इंदिरापुरम के शक्ति खंड 3 में प्लॉट नंबर 248 पर संगम होंडा टू व्हीलर के नए शोरूम का शुभारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ प्रवीन चौधरी, ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार संगम होंडा के मालिक रोहित नरूला प्रीति नरूला के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। 


इस अवसर पर रोहित नरूला प्रीति नरूला के परिवार के सदस्यों की मौजूदगी एवं संगम होंडा के समस्त स्टाफ कर्मचारियों एवं संगम होंडा के ग्राहकों के मौजूदगी में फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया गया। संगम होंडा के मालिक रोहित नरूला व प्रीति नरूला ने बताया कि हमने अपने ग्राहकों को अच्छी सुविधा देने के लिए नए शोरूम का शुभारंभ किया है। 



औद्योगिक क्षेत्र साइट 4 साहिबाबाद गांव में स्थित संगम होंडा शोरूम में जिस प्रकार से सुविधा और अच्छी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, हमारा प्रयास होगा इंदिरापुरम में भी हम अपने ग्राहकों को अच्छे से अच्छी सुविधा और सेवाएं दे सकें। 

इस कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं समस्त सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों, संगम होंडा के प्रिय ग्राहकों का संगम होंडा परिवार के मालिक रोहित नरूला प्रीति नरूला एवं समस्त स्टाफ की तरफ से सभी मेहमानों का हृदय की गहराइयों से स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए धन्यवाद किया

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने