सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा व समाजवादी विचारक रामदुलार यादव ने व्यक्त किए विचार
गाजियाबाद। लोक शक्ति अभियान मंच के तत्वाधान में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती का उत्सव भवन सेक्टर-9 विजय नगर में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग मुख्य अतिथि थे तो वहीं शहर विधायक संजीव शर्मा, अध्यक्ष डॉक्टर एमएल त्रिपाठी, डॉक्टर रेखा चौधरी महानगर अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी विचारक रामदुलार यादव विशिष्ट अतिथि थे।
समाजवादी विचारक राम दुलार यादव ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिक्षाविद कानून की विदऔर धर्म वेत्ता थे सुविख्यातसाहित्यकार सुभाष चंद्र राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षक एनके शर्मा, डॉक्टर रेखा चौधरी, विष्णु दत्त शर्मा, अशोक शास्त्री आदि ने भी पंडित मदन मोहन मालवीय के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वीरेंद्र गुप्ता, मनोज शर्मा, अशोक यादव, अंजना शर्मा, सुभाष पाल, गौरीशंकर, सुनील कुमार शर्मा, मनीष शर्मा आदि को उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिए सांसद व विधायक तथा सभी अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह और शॉल उढाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर एसके शर्मा, सुरेश शर्मा, जितेंद्र रोहिल्ला, भूपेंद्र शर्मा, सुनील यादव, पिंकी शर्मा, शशि चतुर्वेदी आदि ने विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम में महेश शर्मा, अमर सिंह, रमेश शर्मा, विनोद गुप्ता, तेज बहादुर, ओंकार, कामेश्वर पांडे, पूर्णिमा गर्ग व अनीता चौधरी आदि आदि उपस्थित रहे।
Tags
गाजियाबाद