साहिबाबाद गांव के नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र में सुविधाओं और समस्याओं पर चर्चा हुई

पार्षद हिमांशु चौधरी ने डॉक्टरों को हरसंभव सहयोग और सहायता देने का भरोसा दिया

साहिबाबाद नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरस्वती कॉलोनी साहिबाबाद मे एक बैठक का आयोजन वार्ड नंबर 40 के पार्षद हिमांशु चौधरी के नेतृत्व में किया गया जिसमें स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर दीर्घा मैत्रेय दो विस्वाजली धनखड़ के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई  प्रमुख रूप से टीवी के मरीजों के लिए ब्लड शुगर के मरीजों के लिए उचित चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी दवाइयां की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई वहीं नवजात शिशुओं के लिए इंजेक्शन दवाइयां आदि की मौजूदगी के बारे में तथा कुत्ते काटने के इंजेक्शन भी स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध है की जानकारी दी गई साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में होने वाली परेशानियों के बारे में भी इमरजेंसी में दवाइयां की उपलब्धता न होना, इस पर भी चर्चा हुई जिस पर पार्षद हिमांशु चौधरी ने स्वास्थ्य केंद्र को सहयोग करने का भरोसा दिलाया उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि मेरे लायक जो भी सेवा होगी, पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ आम जनता की सेवा के लिए तैयार है इस अवसर पर फार्मासिस्ट रविंद्र सिंह गौड, डॉ आनंद, भूपेंद्र सिंह, संगीता, रूबी, गीता, वंदना, रागनी, निधि, प्रमोद, ममता आदि आंगनवाड़ी एवं आशा बहनों की भागीदारी के अलावा श्री भगवान चौधरी, विजेंद्र चौधरी, अभिनव चौधरी आदि ग्राम वासियों की मौजूदगी रही। सभी लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया कार्यक्रम कैंप में डॉक्टर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने