ग्रेप-4 की पाबंदियां हटने के बाद अब फिर से फिजिकल मोड में खुलेंगे दिल्ली के स्कूल, आदेश जारी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी को प्रदूषण के उच्च स्तर से बृहस्पतिवार सुबह थोड़ी राहत मिली और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 220 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के 'समीर' ऐप के अनुसार, दिल्ली के 29 निगरानी केंद्रों में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई. आनंद विहार में एक्यूआई 308 के साथ 'बेहद खराब' श्रेणी में रहा, जबकि शेष केंद्रों पर यह 'मध्यम' श्रेणी में रहा.
एक्यूआईकी श्रेणियां: सीपीसीबी के वर्गीकरण के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है. सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में बुधवार को भी 24 घंटे का औसत एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में रहा. यह मंगलवार की तुलना में काफी सुधार दर्शाता है, जब शाम चार बजे एक्यूआई 412 यानी 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया था. हालांकि, यह राहत थोड़े समय के लिए ही रहने के आसार हैं और आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता फिर से खराब हो सकती है.
तेज हवाओं से मिली राहत: सीपीसीबी ने कहा कि अनुकूल मौसम परिस्थितियों, विशेष रूप से 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. वहीं, सापेक्षिक आर्द्रता 63 प्रतिशत रही. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है.

उधर, वायु गुणवत्ता में सुधार थोड़ी सुधार के बाद दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ग्रैप के चौथे चरण को हटा दिया है. वायु सीएक्यूएम ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में पॉल्यूशन कम होने और एक्यूआई 450 से कम होने के चलते पाबंदियां हटाई हैं. अब इसको देखते हुए दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने भी कक्षा 6 से लेकर के 12वीं तक के स्कूलों को फिर से फिजिकल मोड में चलाने का आदेश जारी कर दिया है. शिक्षा निदेशालय के आदेश के मुताबिक, कक्षा पांच तक के छात्रों के लिए कक्षाएं हाइब्रिड मोड में यानी फिजिकल और ऑनलाइन दोनों मोड में (जहां भी ऑनलाइन मोड संभव हो) अगले आदेश तक तुरंत प्रभाव से आयोजित की जाएंगी.
Tags
दिल्ली