दिल्ली में डेटिंग एप पर सिंगल लड़कों को फंसाने वाला रोमियो पुलिस के हत्थे चढ़ा

 अब तक 14 मामलों में लड़कों से करोड़ों की ठगी कर चुका आरोपी माइकल


नई दिल्ली। दिल्ली में ऑनलाइन डेटिंग के नाम पर होने वाली एक बड़ी साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक उगांडाई नागरिक माइकल इगा को बुराड़ी से गिरफ्तार किया है। यह सोशल मीडिया पर लड़कियों की फर्जी पहचान बनाकर लोगों को ठगता था। आरोपी लंबे समय से दिल्ली–एनसीआर में ठिकाना बदलकर पुलिस से बच रहा था। इस पर साइबर ठगी के 14 मामले दर्ज हैं। यह करोड़ों की ठगी कर चुका है। दरअसल, किशनगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति ने NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें डेटिंग ऐप Happn पर एक लड़की से मुलाकात हुई। उसने खुद को “Echem” नाम की ब्यूटी प्रोडक्ट कंपनी की कर्मचारी बताया और पहले भरोसा जीता। इसके बाद उसने एक कथित “बिज़नेस अवसर” का लालच दिया-असम का एक “दुर्लभ तेल” 2 लाख रुपये प्रति लीटर में खरीदकर 3.5 लाख में बेचने का दावा किया गया। पीड़ित उसकी बातों में आ गया और अलग-अलग खातों में 1,90,000 रुपये भेज दिए। रकम मिलते ही वह महिला उसे ब्लॉक कर गायब हो गई। बाद में पता चला कि तेल का धंधा, कंपनी, पहचान सबकुछ पूरी तरह फर्जी था। पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को अरेस्ट किया।जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के डिजिटल फुटप्रिंट, तकनीकी निगरानी और पैसे की ट्रेल को ट्रैक किया। कई बार गुरुग्राम, महरौली और बुराड़ी में छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी लगातार ठिकाना बदलकर बचता रहा। आखिरकार लगातार निगरानी के बाद पुलिस ने उसे बुराड़ी से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को करीब 22 हजार रुपए, 4 फोन, एक लैपटॉप, 6 डेबिट कार्ड मिले। साथ ही पता चला कि आरोपी के खिलाफ NCRP पोर्टल पर 14 साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं, जिनमें कुल रकम कई करोड़ रुपये बताई जा रही है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने