गाजियाबाद के इनामी बदमाश का बुलंदशहर में हाफ एनकाउंटर

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हाफ एनकाउंटर की खबर आ रही है। बुलंदशहर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान हुई मुठभेड़ में गाजियाबाद के 20 हजार रुपये इनामी बदमाश अफरोज आलम को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा तथा कारतूस बरामद किया है। आरोपी को इलाज के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा। दरअसल, पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र व वलीपुरा-नहर के पास चेकिंग कर रही थी, जब एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास किया गया। बुलंदशहर
 पुलिस की ओर से रोके जाने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद उसने भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलियों से उसे पैर में गोली लगी। इसमें वह घायल हुआ और भागने में असमर्थ रहा। पुलिस की पकड़ में आने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आरोपी की पहचान अफरोज आलम, निवासी खुशहाल पार्क, लोनी, थाना ट्रॉनिका सिटी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। उसके ऊपर गैंगस्टर एक्ट व अन्य अपराधों का लंबा रिकार्ड है, और उस पर अवैध कारतूस व हथियार रखने का आरोप है। घटना के समय उसके पास से एक स्कूटी भी बरामद की गई है। इसका उसने वारदातों या भागने के लिए इस्तेमाल किया था।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने