माँ शाकुंभरी की जन्मतिथि पर ट्रस्ट हर साल कराता है यह धार्मिक आयोजन: नरेन्द्र कुमार शर्मा
गाजियाबाद। साहिबाबाद की सामाजिक संस्था श्री मां शाकंभरी सेवा न्यास ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा और श्रीमती संतोष शर्मा के द्वारा सेक्टर 5/1 राजेंद्र नगर में अखंड रामायण का पाठ पंडित जीवेश शास्त्री के द्वारा विधि विधान के साथ कराया गया। पूजा अर्चना करने के उपरांत अखंड रामायण पाठ का प्रारंभ किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अखंड रामायण का पाठ माता शाकंभरी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर रखा गया। माता शाकंभरी का जन्म पूस मास की पूर्णिमा को बताया जाता है। इसी तिथि पर प्रतिवर्ष श्री मां शाकंभरी सेवा न्यास ट्रस्ट के द्वारा अखंड रामायण का पाठ कराया जाता है और अखंड रामायण पाठ के विश्राम के बाद भोजन प्रसाद के रूप में भंडारा का आयोजन होता है।अखंड पाठ प्रारंभ होने के समय प्रमुख रूप से मौजूद लोगों में संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, श्रीमती संतोष शर्मा, देवेंद्र शर्मा, अंकित शर्मा, शीला पाल, नीना मेहरा, हरीश शर्मा, रंजीत सिंह, अमीषा नागपाल, संजीव मेहरा, पूनम शर्मा, पंकज शर्मा, हर्ष कुमार, शिवानी, रूपम सिंह, पंकज चौधरी आदि लोगों की उपस्थिति रही। संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा जानकारी दी गई की 3 जनवरी को पूर्णमासी के दिन अखंड पाठ का समापन हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने धार्मिक कार्य में सम्मिलित होने के लिए सभी लोगों से अपील की।
Tags
गाजियाबाद