जलभराव की वजह से स्कूली बच्चों, राहगीरों और दुकानदारों हो रही परेशानी, अफसर और जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे ध्यान
गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन एरिया के वार्ड नंबर 60 में रेलवे रोड स्थित नगर निगम बालिका विद्यालय के सामने वाली सड़क जो रेलवे स्टेशन से मॉडर्न फैक्ट्री श्याम पार्क एक्सटेंशन की तरफ जाती है जिस पर महीनों से नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है इसकी वजह से सड़क टूटने के साथ-साथ जल भराव, गंदगी, बीमारी एवं दुर्घटना होने की संभावना प्रबल हो गई है क्योंकि जहां जल भरा होता है वहां कभी-कभी सड़क के पर गड्ढे हो जाने के बाद गद्दा नजर नहीं आता और लोग गिर जाते हैं, खास तौर से मोटरसाइकिल चालक साइकिल चालक। यहां सर्दियों के मौसम में भी जैसा की दिसंबर महीना बीतने के बाद अब जनवरी का महीना शुरू हो गया है मगर यहां जलभराव की स्थिति ऐसी है कि टैंकर लगाकर पानी को निकलवाना पड़ रहा है। इस तरफ नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी सुपरवाइजर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है, यहां तक की पार्षद, मेयर, विधायक भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वसुंधरा, औद्योगिक क्षेत्र और आनंद विहार जाने के लिए लोग अक्सर साहिबाबाद रेलवे के अंडरपास का इस्तेमाल करते हैं और यहां लाल बत्ती से ठीक पहले जल भराव की स्थिति है। आप देख सकते हैं कि पानी को निकालने के लिए टैंकर मंगाया गया है। शुक्र बाजार भी यहां लगता है जिसमें दूर-दूर से दुकानदार अपने बच्चों के भरण पोषण के लिए फुटपाथ पर दुकान लगाते हैं मगर यहां जलभराव की स्थिति रहती है। दुकानदारों के लिए सर्दी के मौसम में पानी में खड़े होकर काम करना भी बहुत मुश्किल काम है। ऐसे में किसी तरह से दुकानदार मेज आदि किराए पर लेकर उन पर खड़े होकर के अपना काम चलाते है। इस तरफ क्षेत्रीय पार्षद को भी ध्यान देना चाहिए और नगर निगम के सुपरवाइजर मेयर साहब एवं अन्य अधिकारियों को भी क्षेत्र की जनता की सुरक्षा सुविधा का ध्यान रखना चाहिए जिससे आम जनता को परेशानी ना हो।
Tags
गाजियाबाद