दिल्ली पुलिस मुख्यालय का भ्रमण किया, कमिश्नर से पुलिस के कामकाज के तौर-तरीकों को जाना
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में नेपाल पुलिस के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर संवाद किया। इस प्रतिनिधिमंडल में 17 स्टूडेंट आफिसर और 8 इंस्ट्रक्टर आफिसर शामिल थे। यह बातचीत उनके विदेशी स्टडी टूर के हिस्से के तौर पर हुई।प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से पुलिसिंग रणनीतियों और बेहतरीन तरीकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। श्री गोलछा ने मुश्किल कानून-व्यवस्था की स्थितियों से निपटने और महानगर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाए गए प्रभावी कदमों के बारे में भी अपना व्यापक अनुभव साझा किया। ट्रेनिंग डिवीजन का प्रभार देख रहे स्पेशल कमिश्नर आफ पुलिस अतुल कटियार ने प्रतिनिधिमंडल को हमारी ट्रेनिंग तकनीकों और नए रंगरूटों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। इस बातचीत के दौरान जॉइंट डायरेक्टर डीपीए आसिफ मोहम्मद अली और डिप्टी डायरेक्टर डीपीए मोहम्मद अली भी मौजूद थे। प्रतिनिमंडल को पुलिस मुख्यालय का एक छोटा गाइडेड टूर कराया गया, जिसमें सोशल मीडिया सेंटर, फिटनेस लाउंज, नॉलेज सेंटर (लाइब्रेरी), पीएफडब्लूएस स्टोर और अन्य आफिस शामिल थे।
अपने ट्रेनिंग शेड्यूल के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल आने वाले दिनों में कुछ पुलिस स्टेशनों और ट्रैफिक सर्किलों का भी दौरा करेगा। यह प्रतिनिधिमंडल प्रभावी पुलिस नेतृत्व विकसित करने के लिए नेपाल के पुलिस लीडरशिप और स्टाफ कोर्स का हिस्सा है। इस दौरे का मकसद अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करना और वैश्विक बेहतरीन तरीकों को सीखना है। भारत की इस स्टडी यात्रा में दिल्ली पुलिस, सीबीआई, बीपीआर एंड डी, सीडीटीआई, एनएसजी आदि जैसे प्रमुख भारतीय पुलिस संस्थानों के साथ बातचीत शामिल है।
Tags
दिल्ली