आईपीईसी-टीबीआई फाउंडेशन और साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के बीच करार

उद्योग, अकादमिक, स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूती


साहिबाबाद।
आईपीईसी-टीबीआई फाउंडेशन और साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीएसआईडीए) की उपस्थिति और सक्रिय सहयोग में संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य उद्योग-अकादमिक-स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाना है।
एसआईए की जनरल बॉडी मीटिंग में आईपीईसी-टीबीआई की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियंका गुप्ता को विशेष अतिथि रहीं। इस अवसर पर उन्होंने उद्योग, स्टार्टअप्स और एमएसएमई सेक्टर के लिए नवाचार-आधारित सहयोगात्मक पहलों, मेंटरशिप, तकनीक सक्षम समाधान तथा सहभागिता के विभिन्न अवसरों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक के दौरान उद्योग जगत की वर्तमान चुनौतियों और उनके समाधान हेतु संभावित नवाचारी तकनीकी उपायों पर भी गहन चर्चा की गई, जिससे शिक्षा, उद्योग और उद्यमिता के बीच साझा मूल्य सृजन की दिशा में ठोस पहल संभव हो सके। 
इसके बाद दोनों संस्थाओं के बीच रणनीतिक साझेदारी को औपचारिक रूप देते हुए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के प्रमुख उद्देश्य उद्योग-अकादमिक सहयोग को मजबूत करना, नवाचार-आधारित पहलों को बढ़ावा देना, स्टार्टअप्स एवं एमएसएमई को मेंटरशिप व तकनीकी सहयोग प्रदान करना तथा सतत उद्यमशील विकास के लिए प्रभावी मार्ग तैयार करना हैं। इस अवसर पर साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के की तरफ से राजेंद्र शर्मा (चेयरमैन एवं आॅटोमोबाइल प्रोफेशनल, पंडित ऑटोमोबाइल), दिनेश मित्तल (प्रेसिडेंट एवं डायरेक्टर, महावीर सिलेंडर्स लिमिटेड), यशपाल सिंह (वाइस प्रेसिडेंट एवं प्रोपराइटर, यश एसोसिएट्स), मुकेश गुप्ता (जनरल सेक्रेटरी एवं सीईओ, बिरकन इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज प्रा. लि.), चरणजीत सिंह (ऑफिस सेक्रेटरी), हनुमान लखोटिया (एग्जीक्यूटिव मेंबर एवं सीईओ, सर्वोत्तम ग्रेनाइट एंड मार्बल), प्रवेश चोपड़ा तथा गिरीश गुप्ता (एग्जीक्यूटिव मेंबर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रिसीटेक ऑटोमोटिव इंडस्ट्रीज) शामिल रहे। यूपीएसआईडीए की ओर से प्रदीप सत्यार्थी (रिलेशनशिप मैनेजर-रीजनल आफिस), सतीश चौधरी तथा सतीश छिल्लर (सिविल इंजीनियर) की उपस्थिति रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आईपीईसी-टीबीआई, साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और यूपीएसआईडीए का यह संयुक्त प्रयास एक मजबूत, सहयोगात्मक और प्रभाव-आधारित नवाचार इकोसिस्टम के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने