गाजियाबाद: साहिबाबाद के उद्यमियों की सुविधा के लिए यूपीसीडा ने लगाया कैम्प

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में यूपीसीडा के संयुक्त कैंप में 55 लाख रुपये से अधिक का मेंटेनेंस शुल्क जमा हुआ
साहिबाबाद। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा साहिबाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के आग्रह पर बुधवार को साहिबाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यालय में एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों के लंबित मेंटेनेंस चार्ज / लीज रेंट को एक ही स्थान पर जमा कराना तथा फैक्ट्री एक्ट एवं शॉप एंड एस्टैब्लिशमेंट एक्ट से संबंधित आ रही समस्याओं का समाधान करना था। कैंप में यूपीएसआईडीए के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप सत्यार्थी स्वयं उपस्थित रहे।
कैंप के दौरान उद्यमियों द्वारा 55 लाख रुपये से अधिक की धनराशि सफलतापूर्वक जमा कराई गई, जिससे औद्योगिक क्षेत्र के राजस्व में उल्लेखनीय योगदान हुआ। कैंप में यूपीएसआईडीए के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप सत्यार्थी ने उद्यमियों को अवगत कराया कि शॉप एंड एस्टैब्लिशमेंट एक्ट (S&E Act) के अंतर्गत लाइसेंस की आवश्यकता को लेकर श्रम आयुक्त से मौके पर ही वार्ता कर आवश्यक नोटिफिकेशन मांगा गया है तथा शीघ्र ही इस विषय में स्पष्ट दिशा-निर्देश सभी उद्यमी भाइयों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर साहिबाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से चेयरमैन श्री राजेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष दिनेश मित्तल, उपाध्यक्ष अजीत तोमर, उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, महासचिव मुकेश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य गिरीश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य हनुमान लखोटिया, वरिष्ठ सदस्य आरबी लांबा सहित सैकड़ों उद्यमियों ने सक्रिय सहभागिता की। यूपीएसआईडीए की ओर से  एई मिश्रा, सतीश चौधरी एवं सहायक स्टाफ संदीप, रोहित, मोन्टी आदि भी उपस्थित रहे और कैंप को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
साहिबाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने इस सफल आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कैंप आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान संभव हो सके।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने