पड़ोसी के घर से चुरा लिए 20 लाख रूपए, चारों पकड़े
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर बच्चों ने थार गाड़ी खरीदने के लिए पड़ोसी के घर से 20 लाख रुपये की चोरी कर ली। पीड़ित द्वारा चोरी का मुकदमा दर्ज कराने के बाद मामले की जांच कर रही पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने चार
बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि जेवर कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति ने कल थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था कि उसके घर से 20 लाख की नकदी चोरी हो गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस को पता चला कि वादी के घर की अलमारी में रखे नकद बीस लाख रुपये अज्ञात द्वारा चोरी किया गया ।जिस समय यह घटना हुई उक्त समय वादी के घर पर कोई मौजूद नहीं था। जब वादी अपने घर वापस आया, तो उन्होंने पाया कि उसकी अलमारी में रखे रुपये वहां से गायब थे। वादी ने तुरंत डायल-112 पर चोरी की सूचना दी थी । वादी द्वारा बताया कि जमीन बेचकर प्राप्त धनराशि को अलमारी में रखा था।
एडीसीपी ने बताया कि इस मामले में थाना जेवर पुलिस द्वारा आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पुख्ता जानकारी पर 4 बालअपचारियों को जावल ऋषि रोड के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया और उनसे नकद 20 लाख (बीस लाख रुपये) बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि चारों बाल अपचारी वादी के पड़ोस के है। बालअपचारियों से संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ सहजता से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने स्वयं बताया कि उन्हें थार कार (रंग काला) बहुत पसंद है और उन्होंने थार कार खरीदने के उद्देश्य से उक्त धनराशि चोरी की थी।

Tags
नोएडा