होली पर गाजियाबाद में 111626 लाभार्थियों को मिला मुफ्त गैस सिलेंडर का उपहार

राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप और विधायक संजीव शर्मा ने लाभार्थियों को सौंपी सब्सिडी की राशि


गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले शनिवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 1.86 करोड़ परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का 1500 करोड़ रुपये उपहार स्वरूप दिया है। लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि होली व दीपावली पर इस योजना के लाभार्थी परिवारों को एक-एक मुफ्त सिलेंडर देने की सुविधा दी जा रही है। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का लाइव सजीव प्रसारण गाजियाबाद कलेक्ट्रेट के विकास भवन में भी दिखाया गया। 


यहाँ मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप, सदर विधायक संजीव शर्मा उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।  मंत्री नरेन्द्र कश्यप द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत सम्पूर्ण भारत वर्ष में 10.55 करोड एवं प्रदेश में 1.86 करोड उज्जवला गैस कनेक्शन एवं जनपद गाजियाबाद में कुल 111626 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ दिया जा रहा है, साथ ही सरकार की अन्य लाभाकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। 

उक्त कार्यक्रम में लगभग 400 उज्ज्वला लाभार्थियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनमें से 10 लाभार्थियों श्रीमती पिंकी पत्नी सन्नी कुमार, श्रीमती फरहत पत्नी रफीक, श्रीमती रजनी पत्नी गजाधर, श्रीमती नीरू पत्त्री राकेश, श्रीमती रीतू पत्नी पवन कुमार, श्रीमती रुवी पत्नी लोकनाथ, श्रीमती शबाना पत्नी रहीस, श्रीमती कविता शर्मा पत्नी राजू, श्रीमती नीरा पत्नी किरनपाल एवं श्रीमती बीना पत्नी सत्यप्रकाश को मंत्री नरेंद्र कश्यप द्वारा निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी का प्रतिकात्मक चैक वितरण किया गया। 

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने