गाजियाबाद में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मना ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन का होली मिलन समारोह

विधायक संजीव शर्मा ने कहा-आपसी सदभाव के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी
ट्रांसपोर्टरों के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर ही एसोसिएशन: मनोज सिंह 

गाजियाबाद।
होली का पर्व नजदीक आते ही शहर में विभिन्न संगठनों व संस्थाओं ने होली मिलन समारोह आयोजित करने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में होली मिलन का  समारोह बड़े धूमधाम से मनाया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शहर विधायक संजीव शर्मा उपस्थित रहे। विधायक संजीव शर्मा और संगठन के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
इस अवसर पर जहां विधायक संजीव शर्मा ने आपसी सद्भाव के लिए ऐसे समारोह के आयोजन को जरूरी बताया वहीं समारोह में मौजूद पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।  इस दौरान लोक नृत्य, समूह गीत और नाट्य प्रस्तुतियां की गई और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं के साथ गाजियाबाद और नोएडा के पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर पदाधिकारियों को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि हमारा संगठन ट्रांसपोर्टरों के लिए नि:स्वार्थ भाव से लगातार काम कर रहा है। ट्रांसपोर्टर एकता के लिए समय पर संगठन द्वारा कई आयोजन किए जाते हैं, इसी कड़ी में इस होली मिलन समारोह को आयोजित किया गया। 
ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद के महासचिव पवन कौशिक ने कहा एकता में ही शक्ति है। हमारा संगठन सक्रियता और एकजुटता पर पूरा ध्यान दे रहा है और गाजियाबाद में संगठन बेहद सशक्त स्थिति में है। इस अवसर पर पार्षद विनीत दत्त, संजय सिंह, राजकुमार तनेजा, समर चौधरी, श्याम नाथ वर्मा, अमरजीत सिंह, संजीव मिश्रा,आदि मौजूद रहे।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने