क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

शालीमार गार्डन पार्षद रवि भाटी व अशोक भाटी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि



गाजियाबाद।
भाजपा के शालीमार गार्डन मंडल अध्यक्ष अशोक भाटी ने शुक्रवार को विक्रम एन्क्लेव स्थित प्रेरणा स्थल में अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कराया जिसमें लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के अदम्य साहस को याद करते हुए उनकी देशभक्ति को नमन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक वार्ड 37 के पार्षद रवि भाटी रहे। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को भाबरा (वर्तमान मध्य प्रदेश) में हुआ था तथा 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) में उन्होंने मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के उन महान क्रांतिकारियों में से थे जिन्होंने युवाओं को संगठित कर अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी। उनका नेतृत्व, साहस और देशप्रेम आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, संगठनात्मक मर्यादा का पूर्णरूप से पालन किया गया। उपस्थित लोगों ने आजाद जी के बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में अशोक भाटी ने सक्रिय भूमिका निभाई। मौके पर महामंत्री गुरुदास पाल, मण्डल मंत्री दीपक ठाकुर, अन्नू पाहवा पार्षद प्रतिनिधि, शालू सिंह सोशल मिडिया प्रभारी, बबली चौहान महिला नेत्री, धर्मपाल चौधरी, गौरव गर्ग, लाला मावी, हेता सिंह, विपिन, मनीष सैनी, देवेंद्र, गुप्ता, राजन, सुनील त्यागी, शिव कुमार शर्मा, शुक्ला जी, नेहा, मोनू सेंगर,राहुल इत्यादि लोगो ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने