भाजपा पार्षद यशपाल पहलवान ने राजीव कालोनी में इंटरलॉकिंग टाइल व नाली निर्माण कार्य शुरू कराया, कहा-कहा-विकास किया है, विकास करूँगा
गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन में वार्ड 20 की राजीव कॉलोनी में भाजपा पार्षद यशपाल पहलवान ने शुक्रवार को विकास कार्य की सौगात दी। पार्षद ने यहां सी ब्लॉक गली नंबर 6 मे इंटर लॉकिंग टाइल्स और नाली का उद्धघाटन स्थानीय लोगों से कराया। पार्षद यशपाल पहलवान ने बताया कि 20 लाख की लागत से इंटर लॉकिंग टाइल लगाने और नाली का निर्माण किया जा रहा है। काफी समय से लोग इसकी मांग करते आ रहे थे। उन्होंने कहा कि इस काम के होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
पार्षद ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उन्होंने विकास को प्राथमिकता दी है इसलिए आगे भी विकास कराएंगे। इस मौके पर वार्ड अध्यक्ष डॉ0 कमल, चन्दन, गोपाल, शिवराम, मोहन, सतीश, अमित कल्याणी, कमल कुमार, श्याम शर्मा, इरशाद अली, गज्जमफर अली, नज्जुरद्दीन, साहिद भाई,कालू, ललित , खालिद मालिक, राजीव राठौर, महेश,सूरज भाई, डॉ0 चोपड़ा, यासीन, जमील और सभी सम्मानित मौजूद रहे।
Tags
गाजियाबाद